
TrendingUttar Pradesh
आगरा: बीजेपी युवा मोर्चा प्रशिक्षण शिविर का आज दूसरा दिन,ये दिग्गज होंगे शामिल
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की भी उम्मीद की जा रही है। फिलहाल उनका कार्यक्रम भी तय नहीं है।
आगरा: बीजेपी युवा मोर्चा (BJYM) के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग का रविवार को दूसरा दिन है। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल भाजपा के मिशन 2024 के लिए युवाओं को जीत का मंत्र देंगे। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आने की भी उम्मीद की जा रही है। फिलहाल उनका कार्यक्रम भी तय नहीं है।
प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से भाजपा ने मिशन 2024 के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है। प्रदेश में आयोजित हो रहे प्रशिक्षण आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आगाज हैं। इन कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए ट्रेंड किया रहा है। आज प्रदेश सह संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।