PoliticsTrending

Agra: कल ताजनगरी का दौरा करेंगे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा में करीब 4 घंटे रुकेंगे।

आगरा: यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव 20 अप्रैल को आगरा जाएंगे। अखिलेश यादव यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इस दौरान अखिलेश यादव भीमनगरी महोत्सव में घायल हुए पूर्व राज्य मंत्री और आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयशील गौतम से भी मुलाकात करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा में करीब 4 घंटे रुकेंगे। शाम लगभग छह बजे ताजमहल पूर्वी गेट स्थित एक होटल में जाएंगे। यहां वे राकेश चन्द्र यादव की बेटी के शादी समारोह में शिरकत करेंगे।  जिसके बाद रात साढ़े आठ बजे सैफई के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: