PoliticsTrending

आगरा: कार्यकर्ताओं के साथ EVM की रखवाली कर रही हैं सपा उम्मीदवार रूपाली दीक्षित

रूम की रखवाली के लिए प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता भी डेरा डाले हुए हैं। 

आगरा: विधानसभा चुनाव के खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल ने कहीं न कहीं सपा और बसपा के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। एग्जिट पोल के बाद से सपा-बसपा कार्यकर्ता सतर्क हो गए हैं। जिलों में बनाए गए स्ट्रां रूम की रखवाली के लिए प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ता भी डेरा डाले हुए हैं।
इस दौरान सपा के कार्यकर्ता पुलिस से नोकझोंक भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाहुबली अशोक दीक्षित की बेटी और सपा प्रत्याशी रूपाली दीक्षित खुद ईवीएम की रखवाली कर रही हैं। उनके साथ सैकड़ों कार्यकर्ता भी स्ट्रांग रूम के बाहर मौजूद हैं।
रूपाली दीक्षित ने कहा कि, प्रशासन ने ईवीएम की सुरक्षा के लिए सख्त इंतजाम किए हैं। पुलिस का सख्त पहरा है। इसलिए कोई भी गड़बड़ी की आशंका नहीं है। इसके साथ ही उनके कार्यकर्ता भी वहां पर मौजूद हैं।
वहीं सपा-बसपा के कार्यकर्ता ढोल-मजीरा बजाकर रखवाली कर रहे हैं। एत्मादपुर से बसपा प्रत्याशी और आगरा दक्षिण से सपा उम्मीदवार भी मौजूद हैं। ये लोग लगातार स्ट्रॉग रूम पर नजर रख रहे है। जिससे कोई गड़बड़ी न हो।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: