अग्निपथ योजना : आक्रोशित युवाओं ने पार्टी कार्यालयों को बनाया निशाना, बीजेपी ने जदयू पर लगाया ये आरोप
बिहार : अग्निपथ योजना(Agneepath Scheme) का सबसे ज्यादा विरोध बिहार राज्य में देखने को मिला। प्रदेश की सत्ता में सहयोगी भाजपा(BJP) और जदयू(JDU) में वाकयुद्ध शुरू हो गया है। भाजपा ने राज्य में इस योजना के खिलाफ हिंसक विरोध को नियंत्रित करने में कथित विफलता को लेकर सीएम नीतीश कुमार(Nitish Kumar) की पार्टी जदयू पर निशाना साधा है।
दरअसल प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल(Sanjay Jaiswal) के घर पर तोड़फोड़ की थी। जिसको लेकर बीजेपी ने कहा कि, जेडीयू ने प्रदेश में हिंसक विरोध को रोकने को लेकर पर्याप्त प्रयास नहीं किए थे। साथ ही आरोप लगाया कि, प्रशासन के इशारे पर लोगों को निशाना बनाया गया। और पुलिस को मूकदर्शक बनकर देखती रही।
ये भी पढ़े :- अग्निपथ योजना : कांग्रेस नेताओं के प्रियंका गाँधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर करेंगी प्रदर्शन
जायसवाल ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि, ‘‘जब प्रदर्शनकारियों ने बेतिया जिले में मेरे घर पर हमला किया तो हमने अग्निशमन दस्ते को बुलाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन की अनुमति मिलने पर ही दमकल की गाड़ियां आएंगी। वहीं एक प्रश्न के जवाब में भाजपा नेता ने कहा कि ‘‘जाहिर तौर पर हम सरकार में हैं। लेकिन बिहार में जो घटनाएं हो रही है, वैसी घटनाएं झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी नहीं हुई, जहां हमारी सरकार नहीं है। यह एक साजिश है। प्रशासन को इसे सामने लाना होगा।’’