
TrendingUttar Pradesh
स्वास्थ्य मंत्री की फटकार के बाद लोहिया संस्थान ने वापस लिया अपना फरमान, जानें क्या कहा…
अस्पताल के कई डॉक्टर्स पर तो भ्रष्टाचार के अलावा मरीजों पर अपनी प्राइवेट क्लिनिक में आने का दबाव
लखनऊ: मरीजों को स्वास्थ्य से जुड़ी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में नाकामयाब लोहिया अस्पताल(lohiaaspatal) ने तुगलकी फरमान जारी किया। संस्थान ने अपनी कमी उजागर करने वाली मीडिया की परिसर में एंट्री पर ही बैन लगा दिया। हाल में संस्थान की कई ऐसी कमियां मीडिया9media) ने उजागर की, जिससे अस्पताल के कई बड़े डॉक्टर्स से जवाब तलब कर लिया गया। अस्पताल के कई डॉक्टर्स पर तो भ्रष्टाचार के अलावा मरीजों पर अपनी प्राइवेट क्लिनिक में आने का दबाव बनाए जाने की खबर भी सामने आई।
इसी क्रम में संस्थान(institute) के अधीक्षक ने मीडिया पर लगाया बैन लगा दिया और किसी भी प्रकार की कवरेज के लिए पहले अनुमति को अनिवार्य बना दिया। हालांकि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की कमान संभाल रहे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक(brajeshpathak) की फटकार के बाद संस्थान को अपना तुगलकी फरमान पलटना पड़ा है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए बृजेश पाठक ने मीडिया की तारीफ की और संस्थान से तत्काल स्पष्टीकरण तलब किया है।
