India Rise Special

अल्मोड़ा में होटल स्वामी की हत्या के बाद मचा बवाल , शोक में व्यापारियों ने किया धौलछीना बाजार बंद

उत्तराखंड। उत्तराखंड के जिला अल्मोड़ा से बुकिंग पर कार लेकर टनकपुर आए भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम काचुला रहने वाले टैक्सी मालिक और होटल स्वामी की हत्या के बाद से बवाल मचा हुआ है। उनका शव बीती रात उनके घर पहुंच गया। शव देख मृतक की पत्नी और बच्चों का रोरोकर बुरा हाल है।मंगलवार की सुबह मृतक का जागेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया।

 

अचानक हुई व्यापारी की हत्या की वजह से व्यापार मंडल सदमें में है। इतना ही नहीं शोक के चलते आज व्यापारियों ने धौलछीना बाजार आज बंद रखी और निधन पर शोक जताया। शोक जताने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान रावत, प्रशांत सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा, संजय जीना, कोषाध्यक्ष प्रताप जीना, महेन्द्र सिंह मेहरा, केशर सिंह मेहरा, गोपाल मेहरा, विक्रम बोरा आदि ने शोक जताया। व्यापारियों ने पूरे मामले की जांच कर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: