IndiaIndia - World

टेनिस के बाद अब राजनीति में आजमाएंगे अपनी किस्मत, लिएंडर पेस ममता की TMC में हुए शामिल

दिल्ली। टेनिस के स्टार खिलाड़ी भारत के लिएंडर पेस अब खेल दुनिया के साथ ही राजनीति दुनिया में अपनी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे है। जिसके लिए पेस ममता बनर्जी की पार्टी TMC में शामिल हुए है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की मौजूदगी  में पेस ने पार्टी का झंडा लहराया है। आपको बता दे इन दिनों गोवा विधानसभा चुनाव में जुटी टीएमसी अपनी पार्टी में ऐसे दिग्गजों को जोड़ने में लगी हुई है।

इनसे पहले एक्ट्रेस नफीसा अली भी ममता की पार्टी में शामिल हो चुकी है। अभी कुछ दिनों पहले ही ममता गोवा की तीन दिनों की यात्रा पर भी थी। गोवा में ममता पार्टी को और मजबूत करने के लिए बैठ कर रही थी और दिग्गजों को शामिल भी कर रही थी। बंगाल चुनाव की जीत के बाद अब ममता बनर्जी की नजर गोवा चुनाव पर टिक गयी है।

जानिए कौन है लिएंडर पेस

भारत के मशहूर टेनिस खिलाड़ी है लिएंडर पेस, वे युगल और मिश्रित युगल दोनों में ही खेलते है। वे भारत के सफल टेनिस खिलाड़ियों में से एक है। पेस को भारत का खेल जगत में सबसे ऊंचा पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 1996-1997 में दिया गया और साथ ही 2009 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। 2014 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। लिएंडर पेस का जन्म 17 जून 1973 को कोलकाता में ही हुआ है।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: