
सुशांत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती बनी मोस्ट डिजायरेबल वूमेन, उनके बर्थडे पर जाने ये खास बातें
सुशांत के साथ रिया चक्रवर्ती का जीवन भर के लिए जुड़ गया नाम
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली रिया ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उन्हें देश और दुनिया के लोग एक्टिंग के लिए कम बल्कि सुशांत की मौत कि वजह से अधिक जानने लगेंगे। आज एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का बर्थडे हैं। रिया साल 2020 में कुछ कारणों की वजह से काफी चर्चा में रही हैं।
रिया चक्रवर्ती एक आर्मी ऑफिसर की बेटी है, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी इंडिया (MTV India) की वीजे (VJ) से की थी। रिया चक्रवर्ती ने फिल्म ‘मेरे डैड की मारूति’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद ‘हॉफ गर्लफ्रेंड’, ‘सोनाली केबल’, ‘जलेबी’ जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्मों में काम कर रिया को उतनी पहचान नहीं मिली जितनी सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड के रुप में मिली।
रिया चक्रवर्ती दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहीं थीं। लेकिन उनके निधन के कुछ दिन पहले उन्हें छोड़कर चली गईं थीं। एक्टर की मौत मामले में उन्हें मुख्य आरोपी माना गया।सुशांत के आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद जब छानबीन शुरू हुई तो लव एंगल से लेकर फाइनेंस और ड्रग्स के इस्तेमाल की जानकारी सामने आई।
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद रिया पर सुशांत सिंह राजपूत को कंट्रोल कर उनके पैसों का बेजा इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया। हालांकि, कोई पुख्ता सबूत जांच एजेंसियों के हाथ नहीं लगी। रिया चक्रवर्ती को सुशांत के सुसाइड मामले में जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल वे अब जमानत पर बाहर हैं लेकिन उन्हें आरोपों से मुक्ति नहीं मिली है।
रिया ने सुशांत की फैमिली की तरफ से लगाए गए सभी आरोपों का मीडिया के सामने जोरदार खंडन किया था। मीडिया में पिछले साल लगातार सुर्खियों में रहीं रिया अभी भी सुशांत के लिए अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं। सुशांत की पहली बरसी पर फोटो शेयर कर रिया ने लिखा था- ‘मुझे पता है कि तुम यहां मेरे साथ हो’.
रिया हाल ही में एक बार फिर सुर्खियों में आईं लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था। रिया ने ‘द टाइम्स की 50 मोस्ट डिजायरेबल वीमेन 2020’ की लिस्ट में टॉप किया हैं। खूबसूरत एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने दीपिका पादुकोण , दिशा पाटनी, कैटरीना कैफ जैसी बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस को पछाड़ते हुए मोस्ट डिजायरेबल वोमेन का तमगा अपने नाम किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती रूमी जाफरी की फिल्म ‘चेहरे’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी जैसे कलाकारों के साथ किया है। बता दें कि, दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले पर देश की प्रमुख जांच एजेंसियों ने अलग-अलग पहलू से जांच की जो अभी भी जारी है।