![snake](/wp-content/uploads/2021/08/bandedkrait-tom-edited-720x470.jpg)
दशकों बाद रामनगर में देखने को मिला जहरीला धारीदार करैत
रामनगर : रामनगर के एक स्थानीय सांप विशेषज्ञ ने दावा किया है कि 30 साल की अवधि के बाद। रामनगर के आवासीय छेत्र में बहुत ज्यादा विषैला माने जाने वाला धारीदार करैत देखा गया।
चन्द्रसेन कश्यप जो की सेव दी स्नेक नामक संगठन के सांप विशेषज्ञ है। उनको रामनगर के ढिकुली क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में सांप की मौजूदगी की सूचना मिली। जिसके बाद वो वहां पहुंचें। यहां उन्हें ये धारीदार करैत दिखा।
धारीदार करैत के शरीर पर वैकल्पिक काले और पीले रंग के क्रॉसबैंड होते है। जिससे उसे पहचानना काफी आसान हो जाता है। धारीदार करैत भारत, बांग्लादेश एवं दक्षिणपूर्व एशिया में पाया जाने वाला विषधर साँप है।
यह विषहीन सांपों का भक्षण कर उनकी संख्या को नियंत्रित रखते हुए जैव विविधता में महत्वपूर्ण योगदान देता है। चद्रसेन कश्यप ने बताया कि यह सांप करीब 30 साल के अंतराल के बाद रामनगर की आबादी वाले इलाके में देखा गया है।
ये सांप बहुत शक्तिशाली न्यूरोटॉक्सिक विष के लिए जाना जाता है। बैंडेड करैत मुख्य रूप से अन्य सांपों को खाता है और पारिस्थितिकी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इसमें इतना विषैला जहर होता है कि इसके काटने से इंसान की मौत तय होती है।वैसे पिछले 30 साल में रामनगर में ऐसी कोई मौत दर्ज नहीं की गई है।
धारीदार करैत सांप आमतौर पर इंसानों के प्रति गैर-आक्रामक होता है। सिर्फ अपनी रक्षा करने के लोए ही वो आक्रामक होता है। रिसॉर्ट से पकड़ा गया बैंडेड करैत लगभग पांच फीट लंबा था।
ये भी पढ़े :- राजधानी दिल्ली में 9 साल की बच्ची का रेप और हत्या कर शव को जलाया