
तालिबान के डर से अफगान महिलाओं की जबरन कराई जा रही शादी
पूरी दुनिया को तालिबान की कथनी और करनी पर शक है। लगभग दुनिया का हर देश ऐसा ही सोचता है। साथ ही तालिबानी लड़ाके भी इस बात को सच साबित कर देते हैं। तालिबान के शासन के डर के कारण वहां के लोग अफगानिस्तान छोड़ रहे हैं। अब अफगानिस्तान से नई खबर सामने आ रही है कि वहां महिलाओं की जबरन शादी कराई जा रही है।
बता दें कि तालिबान ने उन महिलाओं के यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है जिनके साथ परिवार के पुरुष सदस्य नहीं हैं। खबरों के मुताबिक, काबुल एयरपोर्ट के बाहर कई महिलाओं को शादी करने के लिए मजबूर किया गया है, ताकि उन्हें रेसक्यू के योग्य बनाया जा सके। संयुक्त अरब अमीरात में रेस्क्यू केंद्रों में से एक में यह पता चला है कि अफगान महिलाओं के कुछ परिवारों ने तालिबान से बचने के लिए उन्हें शादी करने के लिए मजबूर किया गया।
परिवारों ने कुछ ऐसे पुरुषों को पैसे भी दिए, जिसने उनकी लड़कियों से शादी की। लड़कियों की शादी ऐसे पुरुषों से कराई गई जो काबुल से निकलने योग्य थे। अफगानों द्वारा उठाए गए इस चौंकाने वाले उपाय को महिलाओं के लिए बेहद ही दुखी करने वाली है। लोगों के ऐसे कदम से अफगान महिलाओं के मानव तस्करी का शिकार होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं अमेरिकी विदेश विभाग ने संकेत दिया है कि वह इस मुद्दे पर होमलैंड सिक्योरिटी और रक्षा विभाग के साथ समन्वय करेगा।
यह भी पढ़ें-