
दिवाली पर अमेरिका में घोषित होगा प्रशासनिक अवकाश, जल्द ही पास होगा विधेयक
अमेरिका। अमेरिकी सरकार अब अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को बहुत जल्द दीपावली की बहुत खूबसूरत तोहफा देने जा रही है। अमेरिका की सरकार भारतीयों के लिए दीपावली पर बहुत जल्द प्रशासनिक अवकाश की घोषणा करने जा रही है। यह विधेयक बुधवार को दीपावली पर प्रशासनिक अवकाश दिए जाने पर फैसला किया जाएगा।
अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य कैरोलिन मैलोनी की तरफ से इस बुधवार को अमेरिकी कांग्रेस के सामने दीपावली पर अवकाश दिए जाने को लेकर विधेयक पेश किया जाएगा। इस विधेयक के समर्थन में डेमोक्रेट कांग्रेस के सदस्यों के साथ इंडिया कॉकस, कांग्रेस के सदस्य रो खन्ना, राजा कृष्णमूर्ति व अन्य अधिवक्ता भी शामिल होंगे।
यदि इस विधेयक को मंजूरी मिल जाती है, तो अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को दिवाली पर छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा और भारतीय अमेरिकियों की सांस्कृतिक विरासत का भी सम्मान होगा। विधेयक को मंजूरी मिलते ही अमेरिका के कई दफ्तरों में दिवाली वाले दिन छुट्टी रहेगी।
कैरोलिना मैलानी भारतीय अधिवक्ताओं के साथ कई सालों से काम कर रही है। उन्होंने ने ही दिवाली को सम्मान दिलाने के उद्देश्य से डाक टिकट भी जारी कर वाया था। ये टिकट 2016 से सर्कुलेशन में है।