
लखनऊ: कांग्रेस की बागी विधायक आदित्य सिंह ने एक बार फिर प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। बता दें कि आदित्य सिंह ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि जब कृषि बिल लाए गए थे तो प्रियंका गांधी को दिक्कत अब कानून निरस्त होने के ऐलान के बाद भी उन्हें दिक्कत है आखिर प्रियंका गांधी चाहती क्या है उनको स्पष्ट करना चाहिए। आरती सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी इस मामले का सिर्फ राजनीतिकरण कर रही हैं इसकी वजह यह है कि उनके पास अब इसके सिवा और कोई भी मुद्दा नहीं बचा है।
गौरतलब है कि आज प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लखीमपुर खीरी मामले में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की है। इस दौरान प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा है उन्होंने कहा के प्रधानमंत्री को लखनऊ में डीजीपी और आईजी के सम्मेलन में शामिल नहीं होना चाहिए था। वास्तव में किसानों की चिंता है तो उन्हें गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के साथ मंच नहीं साझा करना चाहिए जिसका बेटा लखीमपुर हिंसा मामले का मुख्य आरोपी है।
प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज
बता देंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों के कानून को वापस लेने का ऐलान के बाद प्रियंका गांधी ने तंज कसा था।गांधी ने तंज कसते हुए कहा था कि जब भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में हार दिखने लगी तो इस देश की सच्चाई समझ में आ गई। प्रियंका गांधी ने ट्वीट के जरिए केंद्र सरकार पर आरोपों की झड़ी लगा दी। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा किया देश किसानों ने बनाया है, देश किसानों का है आदि किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है।