Entertainment

महाशिवरात्रि के अवसर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने साझा की शिव पूजा की तस्वीरें

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा हर बार अपने अनोखे अंदाज से फैंस का दिल जीत लेती हैं। बीते दिन उन्होंने अपने फैंस के साथ एक सेल्फी शेयर की थी जिसमें वे अपने नए हेयर स्टाइल को दिखाती नजर आ रही थीं। वहीं हाल ही में  प्रियंका चोपड़ा ने एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। जिसमें प्रियंका के साथ निक जोनस भी बैठे नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि वे शिव की पूजा में लीन नजर आ रहे हैं।

 

शिवरात्रि पर शेयर की तस्वीर 

 

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा के साथ निक जोनस भी शिव की पूजा में लीन नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रियंका ने लाइट पिंक कलर का सूट पहना हुआ है। वहीं निक व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में बैठे हैं। कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही हैं।

 

इस बडे़ प्रोजेक्ट में आएंगी नजर प्रियंका 

 

प्रियंका के काम की बात करें तो वे ‘द मैट्रिक्स 4’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे अमेजन प्राइम की ‘सीटाडेल’ में नजर आएंगी। वैसे बता दें की प्रियंका अपने बच्चे की नामकरण को लेकर भी विचार कर रही हैं। प्रियंका की मां मधु ने बताया है कि अभी तक बच्ची का नाम नहीं रखा गया है।

 

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: