Entertainment

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में पति निक के कुछ इस अंदाज में मनाई होली, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का डंका बजाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही देश से दूर हों, लेकिन वे अपने देश के त्योहार मनाना कभी नहीं भूलती हैं। इस बार भी प्रियंका चोपड़ा ने होली के मौके पर जमकर पति, परिवार के साथ होली खेली है। फैंस ही क्या सेलेब्स की प्रियंका की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। प्रियंका ने हाल ही में तस्वीरें शेयर की हैं इसके साथ ही होली का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

 

 

 

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका चोपड़ा निक के साथ जमकर होली खेल रही हैं। दोनों ही रंग में भीगे हुए हैं। कभी प्रियंका पिचकारी के साथ फन करती नजर आती हैं तो कभी निक जोनस के साथ रोमांटिक होती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो पर फैंस के जमकर कमेंट आ रहे हैं एक फैन ने लिखा आप नहीं बदलीं तो दूसरे ने लिखा वाह

 

 

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रही हैं। जेक्ट्स को लेकर हैं सुर्खियों में हैं वे अमेजम प्राइम की सीरीज ‘सीटाडेल’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा वे ‘द मैट्रिक्स 4’ और ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी नजर आएंगी। बता दें कि निक और प्रियंका साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए थे दोनों की शादी को 4 साल होने जा रहे हैं।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: