Entertainment

मालदीव में परिवार के साथ मस्ती करती नजर आई अभिनेत्री करीना कपूर

बेबो यानी कि करीना कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अब छाए भी तो क्यों ना भई वे होली की छुट्टियों पर जो गई हैं। जी हां, करीना कपूर इन दिनों मालदीव अपनी होली की छुट्टियां मनाने गई हैं। बीते दिनों कई तस्वीरें वे शेयर कर  चुकी हैं। कभी वे जेह के साथ नजर आती हैं तो कभी वे तैमूर के साथ दिखाई देती हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने एक परिवार के साथ फोटो शेयर की हैं।

 

 

परिवार साथ आईं नजर

 

करीना कपूर ने हाल ही में एक परिवार के साथ फोटो शेयर की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि सेलेब्स बैक साइड से पोज देते नजर आ रही हैं। मालदीव के बीच पर उनका ये अंदाज फैंस को खास पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में आपको कई लोग नजर आ रहे होंगे तो बता दें कि इस तस्वरी में करीना कपूर, जेह अली खान, तैमूर अली खान करिश्मा कपूर और करिश्मा के दोनों बच्चे नजर आ रहे हैं।

 

करीना ओटीटी पर करेंगी डेब्यू

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में देखा गया था। वहीं वे ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वे आमिर खान के साथ नजर आएंगी। आने वाले काम की बात करें तो उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर लिया है। वे सुजॉय घोष के निर्देशन में बन रही फिल्म में भी दिखाई देंगी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: