अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने पिता के साथ किये तिरुपति दर्शन, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें
दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस हैं उनका अंदाज और स्टाइल फैंस को दीवाना बना देता है। सोशल मीडिया(social media) पर दीपिका छाई रहती हैं। वहीं हाल ही में दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है की वे अपने पिता के जन्मदिन पर पिता साथ तिरुपति दर्शन करने पहुंची हैं।
ये भी पढ़े :- केपटाउन में अभिनेत्री रुबीना दिलैक ने अंग्रेजी गाने पर लगाए ठुमके, फैन्स ने दिया ये रिएक्शन
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है की दीपिका हल्के गुलाबी सूट में नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने महरून रंग की सिल्क चुनरी कंधे से डाल रही है। सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।
आपको बता दें की दीपिका पादुकोण को हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में देखा गया था। जहां उनका स्टाइल लोगों ने खूब पसंद किया था। काम की बात करें तो दीपिका अब फिल्म पठान में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आएंगे।