![](/wp-content/uploads/2022/04/IMG_20220418_184200.jpg)
Entertainment
शादी के बाद काम पर लौट अभिनेता रणबीर कपूर, साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ अपनी शादी की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं और फैंस को उनकी शादी की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब शादी के दो दिन बाद रणबीर अपने काम पर लौट आए हैं। पपराज़ी ने रणबीर को कार से बाहर निकलते हुए क्लिक किया।
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर रणबीर कपूर का वीडियो शेयर किया है। रणबीर को नीले रंग की चेक वाली शर्ट और बेज रंग की पैंट पहने देखा जा सकता है। उन्होंने इस आउटफिट को व्हाइट स्नीकर्स और कैप के साथ पेयर किया था। उन्होंने पपराज़ी को थम्स-अप के इशारे किए और बिल्डिंग के अंदर चले गए।