
चेहरे पर मुहांसे बना सकते हैं आपको बदसूरत, आज ही आजमाएं ये तीन आसान उपाय
क्या आपके चेहरे पर भी मुंहासे हुए है और आप भी उन्हें फोड़ने की गलती कर रहे है, तो सावधान हो जाएं। ऐसा करने से आपके चेहरे को नुकसान होगा। मुहांसे आपके चेहरे पर दाग छोड़ जाएगें । जिससे आप चेहरा बदसूरत नजर आने लगेगा। आज हम आपको मुंहांसे की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए कुछ आसान से उपाय लेकर आए है। आइए जानते है कौन से है वो प्राकृतिक उपाय ……
क्यों नहीं फोड़ने चाहिए मुंहासे ?
विशेषज्ञों की माने तो , अगर हम मुंहासा फोड़ते है , तो उसमें भरे बैक्टीरिया व मवाद स्किन के अंदर तक चले जाने का खतरा रहता हैं। जिसकी वजह से मुंहासों की लालिमा और सूजन भी बढ़ सकती है। इसके अलावा मुंहासे फोड़ने से त्वचा पर दाग-धब्बे पड़ जाता है। जिसकी वजह से हमारा चेहरा बदसूरत नजर आता है।
मुहांसे के इलाज के लिए तीन प्राकृतिक उपाय
1. शहद
शहद एक प्राकृतिक चीज है। शहद में एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते है।इन गुणों की मदद से मुंहासों को ठीक किया जा सकता है। मुंहासों के उपचार के लिए शहद को उसके ऊपर लगाएं और ऐसा दिन में दो बार करे। सप्ताह में अंदर तक सभी मुहांसे सही हो जाएंगे।
2. एलोवेरा
एलोवेरा भी त्वचा के काफी फायदेमंद माना जाता है। बाजारो बहुत आसानी से एलोवेरा जेल मिल जाता है और अगर आपके पास एलोवेरा का पौधा है, तो ताजा एलोवेरा जेल का भी प्रयोग कर सकते है। एलोवेरा को शहद की तरह ही मुंहासों के ऊपर लगा दे। इसे सुबह और रात के समय जरूर लगाएं , फायदा मिलेगा।
3. कंप्रेशन
मुंहासों के उपचार के लिए कोल्ड या हॉट कंप्रेशन की मदद भी ली जा सकती है। कोल्ड कंप्रेशन के इस्तेमाल के लिए दो बार एक साफ सूती कपड़े में बर्फ रखकर सिकाई करनी होती है। इसके अलावा, हॉट कंप्रेशन से भी ब्लड फ्लो बढ़ाकर मुंहासों की समस्या का प्राकृतिक इलाज होता है।