
ACB ने मारा छापा, तीन भ्रष्ट अधिकारियों को किया गिरफ्तार
तीन जिलों में मारा छापा, पकड़ा रंगे हाथों
शुक्रवार को झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन जिलों में टीम ने भ्रष्ट अधिकारियों को किया गिरफ्तार। ACB ने यह कार्रवाई हजारीबाग, बोकारो और गढ़वा में करवाई। बोकारो में प्रखंड संयोजक, गढ़वा में एक क्लर्क तो हजारीबाग में कर्मचारी घूस लेते रंगे हाथों पकड़े गए हैं। ACB ने मारा छापा, तीन भ्रष्ट अधिकारियों को किया गिरफ्तार|
बता दें जरीडीह प्रखंड में पी एम आवास योजना के प्रखंड संयोजक दीपक कपरदार को शुक्रवार को जैनामोड़ दुर्गा मंदिर के सामने से रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई धनबाद ACB की टीम ने की। ACB ने बांधडीह दक्षिणी पंचायत के ग्राम प्रधान हाकिम प्रधान की शिकायत पर कार्रवाई की थी। उन्होंने शिकायत की थी कि दीपक कपरदार 3000 रुपये लेकर योजना की पहली किस्त की राशि दे रहा है। इसके बाद ACB की टीम ने योजना बनाकर दुर्गा मंदिर के पास उसे पैसे लेते रंगे हाथ धर लिया।
वहीं, पलामू एसीबी की टीम ने शुक्रवार को गढ़वा महालेखागार कार्यालय के लिपिक रविन्द्र पांडेय को घूस लेते हुए पकड़ा। खतियान का नकल निकालने के एवज में लिपिक 4500 रुपये की घूस कार्यालय में ही ले रहा था।
साथ ही हजारीबाग के नेशनल हेल्थ मिशन के डिस्ट्रिक्ट डेटा मैनेजर निरंजन अंबष्ट को भी ACB ने रंगे हाथों घूस लेते गिरफ्तार किया। वे एक निजी क्लिनिक के रिन्युअल के लिए 4 हजार रुपये की घूस ले रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उनके शिवपुरी स्थित आवास पर भी एसीबी टीम ने छापेमारी की।