
ABVP के कार्यकर्ता को त्रिपुरा में चाकूओं से गोदा, आरएसएस कही ये बात
त्रिपुरा । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता पर त्रिपुरा के कॉलेज में चाकूओ से गोदकर कर हमला कर दिया गया। जिससे छात्र बुरी तरह से घायल हो गया है। ये हमला कार्यकर्ता पर उस समय हुआ , जब वह कॉलेज परिसर में। सदस्यता अभियान में व्यस्त था।
कार्यकर्ता की हालत स्थिर बनी हुई
यह घटना नार्थ त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में हुई है। ABVP के कार्यकर्ता शिवाजी सेनगुप्ता पर एक स्कूल के बाहर हमला किया गया। हमले की वजह से सेनगुप्ता बुरी तरह से घायल है। उन्हें घायल हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया। फीलहाल उनकी हालत स्थिर बनी है। एक पुलिस अधिकारी ने इस हमले की पुष्टि की है।
आरएसएस ने हमले को बताया सांप्रदायिक
आरएसएस ने इस हमले को सांप्रदायिक करार दिया गया है। कैलाश शहर में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू हुई है। इसका तात्पर्य यह है कि यहां चार लोग एक जगह पर एक साथ जगह पर एकत्र होने की अनुमति नही है। उनाकोटि जिले के डीएम यूके चक्मा ने कहा, ‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कैलाशहर में धारा 144 लागू है। हालात अभी नियंत्रण में हैं। लोगों को कानून का पालन करना चाहिए। लोगों को ना तो अफवाह फैलानी चाहिए और ना ही अफवाहों पर ध्यान देना चाहिए।’