
आप नेता का योगी सरकार पर हमला: विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई तय
यूपी के कानपुर जिले में आए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व यूपी के प्रभारी संजय सिंह ने केंद्र और यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की विदाई तय है।
आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव बिजली, पानी और जनता की मूलभूत समस्याओं के मुद्दों पर लड़ेगी। आप सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नहीं चाहते कि योगी आदित्यनाथ आगे सीएम बनें। किदवईनगर के ब्लॉक स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित सदस्यता समारोह में उन्होंने मोदी की ओर से किए गए मंत्री मंडल में बदलाव पर भी हमला बोला।
संजय सिंह ने कहा कि छह महीने के लिए पिछड़े और दलितों को राज्यमंत्री बनाकर अपमान किया गया है। विकास दुबे कांड में जेल भेजी गईं चारों महिलाओं की रिहाई की मांग भी की। प्रदेश में AAP का पद का प्रत्याशी कौन होगा, इस पर उन्होंने कहा कि यह तो राष्ट्रीय संगठन तय करेगा।
ये भी पढ़े :-वाराणसी में है ये अदभुत शिवलिंग, दो भागों में बंटा है, जाएं तो जरूर करें दर्शन !
हां, अगर हमारी सरकार बनी तो फ्री बिजली, नौजवानों को रोजगार, फ्री चिकित्सा और शिक्षा, किसानों को फसलों का भुगतान 24 घंटे में उनके खाते में पहुंचेगा। जिला पंचायत के चुनाव में बीजेपी की हार हुई है। 3100 में मात्र 650 सीटें जीती हैं। ऐसे में पार्टी के जिला पंचायत अध्यक्ष कैसे बन गए। यूपी में AAP के 85 जिला पंचायत सदस्य, 350 प्रधान, 232 बीडीसी जीते हैं।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सदस्य बनाने पर भी जोर दिया। उत्तरप्रदेश जोड़ो अभियान में एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य है। अभी तक 15 हजार लोगों ने सदस्यता ली है। जिला अध्यक्ष कंवर दीप सिंह के नेतृत्व में गंगा पुल, नौबस्ता चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान रमेश सिंह वानी, इम्तियाज अहमद, हरमिंदर सिंह, मनिंदर सिंह, आदि लोग मौजूद रहे ।
दिल्ली के बाद यूपी और दूसरे प्रदेशों में अपनी सरकार बनाने के इरादे से बढ़ रही आम आदमी पार्टी के शुरुआती अभियान को झटका लगा है। सोमवार को शहर आए राज्यसभा सांसद और पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के कार्यक्रम से पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने किनारा कर लिया।
इसी तरह लंबे समय से पार्टी के महानगर संयोजक और बाद में ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे अरविंद कटियार ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। अरविंद कटियार का कहना है कि वह पार्टी के सदस्य बने रहेंगे। बताया जा रहा है कि संजय सिंह के कार्यक्रम के संबंध में पार्टी के कई वरिष्ठ लोगों को जानकारी नहीं दी गई।