India Rise Special

हरिद्वार में एक साध्वी ने की आत्महत्या, पढ़ें पूरी खबर

घटना से संबंधित हर पहलु की जांच जारी है

हरिद्वार में एक साध्वी ने की आत्महत्या। हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ के गुरुकुल में अध्ययन कर रही एक साध्वी ने छत से कूद कर देदी अपनी जान। मौके पर हो गयी मौत। साध्वी मध्य प्रदेश की बताई जा रही है और वह 2018 से पतंजलि योगपीठ की कन्या गुरुकुल वैदिक शाखा में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही थी। इसके साथ ही वह खुद भी पढ़ाती थी।

यह भी पढ़ें:- https://theindiarise.com/uttarakhand-kovid-vaccination-reached-close-to-its-target/

जानकारी के मुताबिक रविवार को बहादराबाद के शांतरशाह स्थित पतंजलि योगपीठ की शाखा वैदिक कन्या गुरुकुल की साध्वी वराग्या संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुकुल की छत से कूद गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं इस घटना के बाद गुरुकुल में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

गौरतलब घटना को लेकर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। SP सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि घटना से संबंधित हर चीज़ की जांच की जा रही है।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: