भोजनमाता विवाद में आया नया मोड़, अनुसूचित जाति के बच्चों ने किया इस वजह से भोजन से इंकार
चम्पावत । राज्य में एक तरफ विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। वही दूसरी तरफ भोजनमाता विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस विवाद में फिर नया मोड़ आ गया है। जिसके चलते अब अनुसूचित के बच्चों ने खाने से इनकार कर दिया है। इससे पहले अनुसूचित जाति की भोजनमाता से सवर्ण बच्चों ने इनकार किया था। जिसके बाद से ये पूरे विवाद की शुरुआत हुई थीं ।
सवर्ण बच्चों के इंकार के बाद विभागीय अधिकारियों आनन फानन में अनुसूचित जाति की भाेजन माता को हटाया और उनके स्थान पर सर्वण भोजन माता की नियुक्ति की गई। बाद में सवाल उठने पर नियुक्ति में गड़बड़ी बताई गई। हालांकि मामले में सीएम तक हस्तक्षेप कर चुके हैं। उन्होंने डीआइजी से मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही बीते शुक्रवार को इस मामले में नया ही मोड़ आ गया। इसमें अब सवर्ण भोजन माता के बनाए गए भोजन को एससी बच्चों ने साफ इंकार कर दिया। बच्चों ने अपने साह लाए टिफिन को ही खाया। इस विवाद की वजह से शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी है। कुल मिलाकर यह मामला नियुक्ति में गड़बड़ी का है या जाति का, कोई स्पष्ट रूप से कहने को सामने नहीं आ रहा है। हालांकि चुनाव नजदीक है तो इस मामले का फायदा जरूरी किसी पार्टी को मिल सकता है। इस वजह से यह मामला तुल पकडताक़ ही जा रहा है।