
Himachal : सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली CM पद की शपथ, मुकेश अग्निहोत्री बने उपमुख्यमंत्री
भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश: राज्य में आज 15 मुख्यमंत्री के रूप में सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शपथ ली। सुखविंदर सिंह सिक्खों के अलावा मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
दरअसल हिमाचल प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद आज शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा नवनिर्वाचित पार्टी के विधायक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला समेत पार्टी के नेता मौजूद रहे।
Breaking: MCD चुनावों में हार के बाद दिल्ली BJP चीफ आदेश गुप्ता ने इस्तीफा दिया
इससे पहले कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सुखविंदर सिंह के नाम पर मुहर लगने के बाद शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सुखविंदर सिंह सुक्खू को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।