
Rajasthan: भारत जोड़ो यात्रा का सातवां दिन, आज सीएम के शपथ ग्रहण में जाएंगे राहुल
गांधी हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
राजस्थान: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज सातवा दिन है। राजस्थान के बूंदी के बलदेवपुरा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। आज यात्रा के ब्रेक के बाद राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश के नए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा रविवार सुबह 6:00 बूंदी जिले के केशोरायपाटन के बलदेव पुरा गांव से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी जयराम रमेश चल रहे इसके अलावा कन्हैया कुमार और कई स्थानीय नेता भी राहुल गांधी के साथ चल रहे हैं। ने बताया कि इस दौरान राहुल गांधी के साथ स्थानीय नेताओं के साथ लंबी चर्चा और बच्चों के साथ बातचीत भी हुई।
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र को सौंपी दूसरी वंदे भारत, नागपुर मेट्रो के पहले फेज का उद्घाटन किया
उन्होंने बताया कि यात्रा का लंच सी ए डी कैंपस में रखा गया है यात्रा दोबारा 3:30 बजे पापड़ी गांव से शुरू होगी इसके बाद शाम 6:30 बजे लाखेरी रेलवे स्टेशन चौराहे पर यात्रा का अंतिम पड़ाव है। राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पार करने के बाद भारत छोड़ो यात्रा में सप्ताह भर का लंबा ब्रेक आएगा 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक की यात्रा का ब्रेक रहेगा ब्रेक की आवाज में राहुल गांधी लोकसभा जा सकते हैं।