![](/wp-content/uploads/2021/11/RajnathSingh-ians_8-720x470.jpg)
TrendingUttar Pradesh
राजनाथ का लखनऊ दौरा आज, बंगला बाजार-बिजनौर फ्लाईओवर का करेंगे लोकार्पण
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 3 दिसम्बर को लखनऊ से बैंगलुरू के लिए रवाना हो जाएंगे।
बंगला बाजार-बिजनौर फ्लाईओवर का लोकार्पण
राजनाथ सिंह शाम को करीब छह बजे पुल का उद्घाटन करेंगे
लखनऊ : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ के एकदिवसीय दौरे पर आएंगे। यहां रक्षामंत्री बंगला बाजार-बिजनौर फ्लाईओवर का लोकार्पण। राजनाथ सिंह शाम को करीब छह बजे पुल का उद्घाटन करेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियों को जिला प्रशासन ने पूरा कर लिया है।
आपको बता दें कि, लखनऊ से सासंद और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को बंगला बाजार-बिजनौर फ्लाईओवर को जनता को समर्पित करेंगे। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर के अलावा सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह भी मौजूद रहेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 3 दिसम्बर को लखनऊ से बैंगलुरू के लिए रवाना हो जाएंगे।