
बहराइच हादसे पर सीएम योगी ने जताया दु:ख, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताते हुए अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ: बहराइच में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर से हुए हादसे में छह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दु:ख जताते हुए अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
सीएम योगी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है।
Uttarakhand : उत्तराखंड विधानसभा के सामने आत्मदाह करने की दी धमकी, जानिए क्या है मामला ?
मृतकों के परिजनों व घायलों को सहायता राशि देने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने परिवहन विभाग की यात्री राहत योजना के अधीन मृतकों एवं गंभीर घायलों को अनुमन्य सहायता राशि के तत्काल वितरण का निर्देश भी दिया।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज ने जनपद बहराइच में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
महाराज जी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर जाकर तत्परता के साथ राहत-बचाव कार्य युद्ध स्तर पर संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं।
— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) November 30, 2022