आज हिमाचल दौरे पर मुख्यमंत्री योगी, कांगड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को वह आज संबोधित करेंगे।
2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश को युवाओं में योगी आदित्यनाथ अपने जोशीले भाषण से नई ऊर्जा का संचार किया था
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (bjp) के फायरब्रांड नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी (upcm) आदित्यनाथ आज हिमाचल प्रदेश ( himanchal pradesh) में विधानसभा चुनाव9 vidhansabha chunva) में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बताया कि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को वह आज संबोधित करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर दी जनसभाओं की जानकारी
हिमाचल दौरे पर जाने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि भगवती मां ज्वाला देवी की कृपा भूमि व महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ जी की तपोस्थली हिमाचल प्रदेश की पावन धरा पर आज मुझे पूरा आने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। राष्ट्रीय मूल्यों के प्रति परिवृत्त जनपद कांगड़ा और बिलासपुर के ऊर्जावान जनमानस के मध्य में आज अपनी बात रखूंगा।
यूपी: डेंगू के बिगड़ते हालात के चलते हाई कोर्ट सख्त
दूसरी बार हिमाचल प्रदेश में जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ आज दूसरी बार हिमाचल प्रदेश की जनता को संबोधित करेंगे इससे पहले वह 2 नवंबर को हिमाचल प्रदेश को युवाओं में योगी आदित्यनाथ अपने जोशीले भाषण से नई ऊर्जा का संचार किया था। पहले दौरे पर हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हमने माफियाओं का सफाया कर दिया है उनका नाम नाम सत्य कर दिया है हिमाचल में विकास के लिए डबल इंजन की सरकार बनाएंगे क्योंकि कांग्रेस के राज में यह संभव नहीं है।