
राहुल गांधी ही मोदी को दे सकते हैं चुनौती – अशोक गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि खरगे के सामने बहुत बड़ी चुनौती है खासकर देश के जिस तरह माहौल बना हुआ है। कांग्रेस को अब बिना संसाधनों
अशोक गहलोत बोले देश हित में कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है
सोनिया गांधी के 22 साल के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा
राजस्थान: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज एक बार फिर कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के लिए आखिरी मिनट तक कोशिश की गई लेकिन वह इस पर राजी नहीं हुए। क्योंकि राहुल गांधी एक इकलौते ऐसे नेता है जो मोदी और सरकार को चुनौती दे सकते हैं। आज पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के पार्टी कमान संभालने के बाद अशोक गहलोत ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। 98 में कांग्रेस के मुश्किल हालात में सोनिया गांधी जी ने जिम्मेदारी संभाली कि सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद 12-13 राज्य में सरकारी बनाई दो बार केंद्र में यूपीए की सरकार बनाई है।
कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत ने एयरपोर्ट में कहा कि राहुल गांधी ही कांग्रेस अध्यक्ष बने क्योंकि मोदी के सामने मजबूती से कोई मुकाबला कर सकते हैं तो राहुल गांधी है लेकिन उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के 22 साल के कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा। क्योंकि 22 साल के बाद गैर गांधी परिवार का कोई नेता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना है।
अशोक गहलोत ने कहा कि खरगे के सामने बहुत बड़ी चुनौती है खासकर देश के जिस तरह माहौल बना हुआ है। कांग्रेस को अब बिना संसाधनों के ही चुनाव लड़ना है क्योंकि सब धन एक ही पार्टी को जा रहा है।