
Surya Grahan 2022: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को, लखनऊ में कितनी देर रहेगा ग्रहण काल
25 अक्टूबर को शाम 4:42 से लगने वाला ग्रहण मध्यकाल शाम 5:14 तक और मौज काल शाम 5:22 बजे होगा।
लखनऊ: वर्ष 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्टूबर को पड़ेगा। कार्तिक मास की अमावस्या का पढ़ने वाला खंडग्रास सूर्यग्रहण लगभग पूरे भारत में दिखाई देगा। 25 अक्टूबर को शाम 4:42 से लगने वाला ग्रहण मध्यकाल शाम 5:14 तक और मौज काल शाम 5:22 बजे होगा।
बता दें कि लखनऊ में ग्रहण कल शाम 4:36 से शाम 5:29 तक रहेगा। मनकामेश्वर मंदिर महाकाल मंदिर हनुमान सेतु शहर के सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे और मौज काल के बाद शुद्धिकरण के साथ मंदिरों के कपाट खुलेंगे। घरों में मां लक्ष्मी का पूजन होगा। ज्योति सचान ने बताया कि भारत समेत एशिया अफ्रीका यूरोप समेत कई देशों में एक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
सूर्य ग्रहण लगने पर क्या ना करें……
सूर्य ग्रहण और सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना-पीना पढ़ना पढ़ाना सोना आदि वर्जित है घर के मंदिर का पटना खोलें पक्का भोजन रखा हो तो उसे ग्रहण के बाद ना खाएं विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना होता है कि उन्हें ना तो सोना चाहिए और ना ही किसी वस्तु को काटना या चलना चाहिए।
ग्रहण के दौरान क्या करें…..
ग्रहण शुरू होने पर स्नान करके साधना करनी चाहिए।
मोच के उपरांत स्नान करके दान करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण काल में भगवान सूर्य की उपासना श्रेयस्कर मानी गई है।