![](/wp-content/uploads/2022/01/samajwadi.jpg)
TrendingUttar Pradesh
यूपी: 21 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में श्रद्धांजलि सभा आयोजित करेगी समाजवादी पार्टी, नेता जी को दी जाएगी श्रद्धांजलि
जिसमें 21 अक्टूबर को शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के निर्देश दिए गए हैं।
लखनऊ: समाजवादी पार्टी ने पूर्व सीएम और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए सभी जिलों के जिलाध्यक्षों और महानगर अध्यक्ष को पत्र लिखा है। जिसमें 21 अक्टूबर को शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के निर्देश दिए गए हैं।
![](http://firebasestorage.googleapis.com/v0/b/up-insider.appspot.com/o/image%2F20221013%2F1665648234066WhatsApp%20Image%202022-10-13%20at%2012.26.24%20PM.jpeg?alt=media&token=3e921b3b-6ceb-4c28-9b95-00df1a5a9533)
सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सभी जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष और पदाधिकारियों को पत्र लिखकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को एक साथ यूपी के सभी जिलों में मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
आपको बता दें कि, 10 अक्टूबर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में निधन हो गया था। जिसके बाद उनका सैफई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।