
कानपुर हादसा: सीएम योगी का एक्शन,साढ़ थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मृतकों के परिजनों से मिलने कानपुर पहुंच सकते हैं। प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी
कानपुर: जनपद में शनिवार रात हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई। इनमें 13 महिलाएं और 13 बच्चे शामिल हैं। जो ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, उसमें 45 लोग सवार थे। ये लोग उन्नाव के चंद्रिका देवी(chandrika devi mandir) मंदिर से मुंडन संस्कार के बाद कानपुर लौट रहे थे। सभी ग्राम कोरथा के रहने वाले थे।
इस मामले में एडीजी भानु भाष्कर ने साड़ थाना प्रभारी आनंद पांडेय(anand pandey) सहित चार पीआरवी जवानों को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया है। साथ ही इस हादसे की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद भी ये लोग सही समय पर नहीं पहुंचे। लोगों ने प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एंबुलेंस देरी से पहुंची थी। अगर समय पर पहुंचती तो कुछ लोगों की जान बच सकती थी।
सीएम योगी भी जा सकते हैं गांव
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(cm yogi) रविवार को मृतकों के परिजनों से मिलने कानपुर पहुंच सकते हैं। प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने हादसे पर दु:ख जताया है। प्रधानमंत्री (pmmodi)ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मुआवजा देने की घोषणा की है।
मंत्री साध्वी निरंजन और राकेश सचान पहुंचे गांव
इसके अलावा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति गांव पहुंची हुई हैं। एक साथ इतने शवों को देखकर वो रो पड़ीं। उन्होंने महिलाओं को ढांढस बंधाया। मंत्री राकेश सचान भी गांव पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनसे शिकायत की। उपचार और मुआवजा को लेकर उन्होंने लोगों को आश्वासन दिए।