
मिशन 2024: RLD का गढ़ माने जाने वाले वेस्ट यूपी में सीएम योगी का दौरा आज
2024 की लोकसभा की तैयारी के लिए पार्टी अभी से सरकारी कार्यों की समीक्षा के लिए जुट गई
* सीएम योगी आज वेस्ट यूपी के दौरे पर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब मंडली दौरे शुरू कर रहे हैं। आज सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे। मंडल के 3 जिलों में तैयारी जोर शोर से चल रही है दरअसल 2022 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर मंडल बीजेपी के लिए कमजोर साबित हुआ था।
लखनऊ: अखिलेश यादव ने धावक कर्नल क्रिशन सिंह को किया सम्मानित
आपको बता दें कि 2024 की लोकसभा की तैयारी के लिए पार्टी अभी से सरकारी कार्यों की समीक्षा के लिए जुट गई है। योगी सरकार के साथ-साथ प्रदेश के दोनों मुख्यमंत्रियों को 25-25 जिले बांटे गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 7 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी अपने पास रखा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने आज से मंडली दौरे शुरू कर दिए हैं उनका पहला मंडली द्वारा सहारनपुर का है। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंचेंगे जहां और विकास कार्यों की समीक्षा के साथ -साथ लोगों में बीजेपी वर्गों से मिलने के साथ सहारनपुर विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने के बाद शामली या मुजफ्फरनगर का दौरा करेंगे।