
Lifestyle
यदि आपके बाल गिरते है तो जानिए बालों पर घी लगाने के तिलिस्मी फायदे…
परेशानी को दूर कर हेयर ग्रोथ के लिए घी का सेवन करना भी बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।यहां हम घी में मौजूद कुछ
हेयर लॉस की परेशानी को दूर कर हेयर ग्रोथ के लिए घी का सेवन करना भी बालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।यहां हम घी में मौजूद कुछ खास गुणों के आधार पर बालों में घी लगाने के फायदे के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं..
बालों को मुलायम बनाता है- बालों में घी लगाने से बाल मुलायम बने रह सकते हैं। असल में, घी फैटी एसिड से बना होता है, जो त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पोषण व नमी प्रदान कराता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-A, E और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो नमी को बरकरार रखने में मदद कर सकते हैं। एक अन्य रिसर्च में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि घी में स्मूद और ल्यूबरिकेट यानी मुलायम करने की क्षमता होती है। इस आधार पर यह माना जा सकता है कि बालों में घी लगाने से उसकी नमी बरकरार रह सकती है, जिससे बाल मुलायम बने रह सकते हैं।
डैंड्रफ कम करने में मददगार- डैंड्रफ इस मौसम की आम परेशानी है, अधिकतर लोग इससे परेशान रहते हैं। वहीं, इस परेशानी से निजात पाने के लिए घी का उपयोग करना लाभकारी साबित हो सकता है। असल में, बालों में डैंड्रफ का एक मुख्य वजह मालासेजिया फुरफुर फंगस को माना गया है। अगर घी का प्रयोग कुछ अन्य सामग्रियों के साथ किया जाए, तो यह मालसेजिया फुरफुर नामक फंगस को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है।
हेयर टेक्सचर में सुधार करता है- घी के प्रयोग से हेयर टेक्सचर में भी सुधार किया जा सकता है। घी विटामिन-E से समृद्ध होता है। वहीं, विटामिन-ई केराटिन को बढ़ावा देने में सहायक माना जाता है, जो बालों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। असल मे, केराटिन बालों का एक प्रोटीन होता है, जो बालों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में सहायक हो सकता है।