
नई दिल्लीः कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि क्या आप तानाशाही का मजा ले रहे हैं, यहां रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है। इस सरकार ने 8 साल में लोकतंत्र को बर्बाद कर दिया।
राहुल गांधी ने कहा कि हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी है। देश की मीडिया, इलेक्टोरल सिस्टम इनके दम पर विपक्ष खड़ा होता है। लेकिन देश में हर इंस्टीट्यूट में RSS का आदमी बैठा है। वो सरकार के कंट्रोल में है। जब हमारी सरकार होती थी तब इन्फ्रास्ट्रक्चर न्यूट्रल होता था। हम उसमें दखल नहीं देते थे। आज यह सरकार के साथ है। कोई विरोध करता है तो उसके खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियां लगा दी जाती हैं।’
उन्होने कहा कि लोकतंत्र आठ साल में बर्बाद हो गया है। लोकतंत्र की जो मौत हुई, उससे आपको कैसा लग रहा है? जिस लोकतंत्र को 70 सालों में बनाया गया, उसे आठ साल में खत्म कर दिया गया।