अखिलेश ने राजभर पर तंज कस भाजपा को दिया सन्देश, जानें क्या कहा…
ओपी राजभर ने प्रधानमंत्री, देश के गृह मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री के लिए गलत भाषा बोली थी। अब राजभर के बारे में भाजपा ही सोचे।
कन्नौज: पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी से अलग हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ओपी राजभर ने क्या-क्या नहीं कहा। बीजेपी को अब राजभर के बयान की चिंता करनी चाहिए। ओपी राजभर ने प्रधानमंत्री, देश के गृह मंत्री, यूपी के मुख्यमंत्री के लिए गलत भाषा बोली थी। अब राजभर के बारे में भाजपा ही सोचे। सपा तो जो भी दल साथ में बचे हैं, उन्ही के साथ चुनाव लड़ेगी।
लखीमपुर खीरी:आशीष मिश्रा की मुश्किलें बढ़ीं, हाई कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा को लेकर भी तल्ख तेवर दिखाए। सपा सुप्रीमो ने आरोप लगाते हुए कहा, दिल और कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। लोगों को लाभ मिल सके, इसलिए अस्पताल बनवाये थे लेकिन अभी तक कोई अस्पताल शुरू नहीं हुआ है, इसका जवाब किसे देना चाहिए।
सपा ने जारी किया था पत्र
ज्ञात हो कि बीते दिनों पत्र जारी कर सपा ने ओपी राजभर और प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव को गठबंधन से स्वतंत्र होने की बात कही थी। पत्र में कहा गया था कि आप दोनों को जहां अधिक सम्मान मिले, आप वहां जाने को स्वतंत्र हैं। इसके बाद चाचा शिवपाल और राजभर ने इस पत्र को स्वीकार कर अपनी-अपनी बातें रखी थीं।