
लखनऊ: एन डी ए के घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कमला कुमारी एवं उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमिता बनर्जी, श्रम प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान एवं उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष (मध्य) जॉय बनर्जी ने सयुंकत रूप से श्रीमती द्रोपदी मुर्मू को देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि मुर्मू की जीत महिलाओं के लिए प्रेरणा बनेगी एवं प्रथम नागरिक के पद पर निर्वाचित होने से कई मिथक टूटेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला कुमारी ने कहा कि उनके राष्ट्रपति चुने जाने से खासतौर से आदिवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है यह जीत दुनिया भर के आदिवासियों के लिए गर्व की बात है। वे अब भारत की नई पहचान है। इससे आदिवासियों को भी सम्मान मिलेगा। राजेश पासवान ने कहा कि मुर्मू का सामान्य परिवार से लेकर देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने का सफर प्रेरणादाई और वह महिला सशक्तिकरण का चमकता उदाहरण है ।