
ICSE 10th Board Result 2022: देश भर में चार बच्चों ने किया टॉप, कनिष्का मित्तल ने बढ़ाया लखनऊ का मान
लखनऊ: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से ICSE बोर्ड यानी 10वीं कक्षा के परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया है। इस वर्ष आइसीएसई 10वीं रिजल्ट में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.97 फीसदी दर्ज किया गया है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.98 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का 99.97 फीसदी रहा है।
इस वर्ष ICSE हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में चार छात्रों को पहला स्थान मिला है। इन सभी छात्रों ने 499 अकं यानी 99.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। परीक्षा में 33 छात्रों ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जिनमें लखनऊ के सीएमएस महानगर की सरिया खान, राइना कौशल और सीएमएस गोमतीनगर की किश्तीज नारायण को 99.60 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, 71 छात्रों ने देश भर में तीसरा स्थान हासिल किया है।
ICSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉपर चार बच्चे
इन स्टेप्स से देखिए ICSE Result 2022
सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
होम पेज पर, ‘ICSE Result 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
अब कोर्स, इंडेक्स नंबर, UID व कैप्चा कोड दर्ज करें।
आपका ‘ICSE Class 10th Result 2022’ स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इसे चेक और डाउनलोड करें।
स्टूडेंट्स, रिजल्ट की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले सकते हैं।
2 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते 10वीं की बोर्ड परीक्षा में सावधानी बरतती गई थी। इस परीक्षा में 2,31,063 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। आज इन सभी छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। CISCE ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल, 2022 से लेकर 23 मई, 2022 तक किया था।