
TrendingUttar Pradesh
अयोध्याः गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 18 जुलाई तक बारिश की संभावना नहीं
बारिश नहीं होने से मौसम में गर्मी के साथ भी उमस भी ज्यादा है।
अयोध्याः पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है। फैजाबाद और देवीपाटन मंडल के नौ जनपदों के लोग गर्मी से बहुत ज्यादा परेशान हैं। बारिश नहीं होने से मौसम में गर्मी के साथ भी उमस भी ज्यादा है।
जुलाई का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के बाद भी किसान अभी तक धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जो किसान धान की रोपाई कर चुके हैं, वो धान की सिंचाई कर रहे हैं।
मौसम विभाग ने फैजाबाद, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर और गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती जनपदों में 18 जुलाई तक बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है।