TrendingUttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी ने किया जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा का शुभारंभ, बोले- जागरूकता से नियंत्रण संभव

आदित्यनाथ ने कहा कि समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी देश की जनसंख्या उसकी शक्ल प्रजनन दर पर निर्भर है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया। पखवाड़े का शुभांरभ करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है वहीं उन्होंने कहा कि किसी भी देश की जनसंख्या उसकी शक्ल प्रजनन दर पर निर्भर है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषय पर जन समान को जागरूक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना करते हुए उत्तर प्रदेश एक बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य जनसंख्या को नियंत्रित करना आवश्यक है। देश की तुलना में उत्तर प्रदेश की प्रजनन दर अधिक है उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को यह समझने की आवश्यकता है की जनसंख्या को नियंत्रित करके अपने बेहतर कल की कल्पना को साकार कर सकते हैं।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: