TrendingUttar Pradesh

यूपी: देशभर में नए सदस्य बनाएगी सपा, युवाओं पर रहेगा फोकस- अखिलेश यादव

पूर्व सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि सदस्यता अभियान के लिए मैं भी निकलूंगा और जगह-जगह जाऊंगा। उ

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की कार्यकारिणी भंग करने के बाद पार्टी अध्‍यक्ष व पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सदस्यता अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए हैं। सपा पांच जुलाई यानी आज से उत्तर प्रदेश समेत देश भर में सदस्यता अभियान चलाएगी। मंगलवार को अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए अभियान की शुरुआत की और पूरी जानकारी दी।

लगातार चलेगा सदस्‍यता अभियान

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी के नेता व कार्यकर्ता सदस्यता अभियान के लिए हर गांव जाएंगे, लोगों के बीच जाएंगे, उनको समझाएंगे कि लोकतंत्र बचाने हम आ रहे हैं और आप सहयोग करें। उन्‍होंने बताया कि जो चुनाव लड़े थे, उनको पहले सदस्य बनाया गया है। अब सदस्यता का कार्यक्रम लगातार चलेगा। शहर, गांव और घर पहुंचने की तैयारी है। उन्‍होंने कहा कि देश भर में जहां सपा यूनिट है, वहां सदस्यता अभियान चलेगा। सदस्य बनने के बाद हम सड़क पर उतरेंगे।

पूर्व सीएम ने कहा कि ये सदस्यता अभियान खत्म होने के बाद संगठन नए सिरे से घोषित होगा। आजमगढ़ और रामपुर की समीक्षा पर ध्यान के बजाय सदस्यता अभियान पर फोकस किया जाएगा। सरकार जहां 100 दिन कार्य बता रही है उसके बजाय पांच साल और 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए।

डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक पर साधा निशाना

इस दौरान उन्‍होंने उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक पर भी निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि उनके बाहर जाते ही ट्रांसफर होने लगे। सबसे ज्यादा छापा उन्‍होंने ही मारा, लेकिन हासिल क्या हुआ है। सरकार को पीछे से कोई चला रहा है, क्योंकि उप मुख्यमंत्री की सुनवाई नहीं हो रही है। पत्र के आधार पर उप मुख्यमंत्री बताएं कि किसके कहने पर ट्रांसफर हुआ है।

भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कहा कि यूपी दारोगा भर्ती में बड़ी धांधली की गई, स्क्रीन शेयर कर नकल हुई। इसमें कितनों की गिरफ्तारी हुई? जेल में बंद युवक दारोगा भर्ती में सेलेक्ट हो जाता है, ये कैसा हो सकता है? उन्‍होंने कहा, नौकरी मिलेगी कि नहीं मिलेगी यह सवाल ही नहीं है क्‍योंकि ऐसे ही धांधली में नौकरी चली जाएगी।

नए सदस्‍यों का डिजिटल तरीके से रखा जाएगा डाटा

अखिलेश यादव ने कहा कि लखनऊ में लुलु मॉल का उद्घाटन होने जा रहा, वो किसकी उपलब्धि है। सरकार की शपथ के लिए समाजवादियों के बनाए स्टेडियम चुने गए। उन्‍होंने कहा, पार्टी नेता मंडल और जिले स्तर तक सदस्यता अभियान चलाएंगे। मौजूदा सदस्य की संख्या याद नहीं है, लेकिन सदस्‍यता अभियान जारी रखेंगे। इस बार डिजिटल तरीके से सारा डाटा रखेंगे और युवाओं पर फोकस किया जाएगा।

राजभर के बयान और राष्‍ट्रपति चुनाव पर बोले

पूर्व सीएम अखिलेश ने ये भी कहा कि सदस्यता अभियान के लिए मैं भी निकलूंगा और जगह-जगह जाऊंगा। उन्‍होंने ओपी राजभर के बयान पर कहा कि जो दिखता है वो है नहीं। कभी-कभी राजनीति पर्दे के पीछे से ऑपरेट होती है। साथ ही राष्‍ट्रपति पद के चुनाव को लेकर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने प्रचार किया था कि बीएसपी से कोई राष्ट्रपति बनेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। EVM के मुद्दे पर कहा कि ‘अभी लोकतंत्र बचाने दो, सदस्यता अभियान चलाने दो’। उन्‍होंने जातीय जनगणना होने की बात कही। अखिलेश यादव ने कहा कि जातीय जनगणना इसलिए होने चाहिए कि हक छीनने के आरोप पर स्थिति साफ होगी। नीतियां बनाने और काम करने में आसानी होगी। सरकार ने नौकरी में किस जाति के कितने लोग हैं गणना हुई थी, वो आंकड़े जारी किए जाएं।

अग्निपथ का विरोध और MLC उपचुनाव पर भी बोले   

सपा सुप्रीमो ने अग्निपथ योजना को लेकर कहा कि मैं अग्निपथ के समर्थन में नहीं हूं और मेरा कहना है कि पुरानी व्यवस्था लागू हो। इस दौरान वरिष्ठ नेता उदय प्रताप ने अखिलेश यादव को सदस्यता दिलाई।अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि हर जगह धांधली हुई है और मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। एमएलसी उपचुनाव में जिलाधिकारी को छूट दी गई और प्रतिनिधियों पर दबाव बनाया गया। उप चुनाव में प्रचार-प्रसार न करने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि प्रचार करने इसलिए नहीं गए कि हमारे नेताओं ने कहा था हम जीत जाएंगे, लेकिन धांधली से ऐसा नहीं हुआ।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: