TrendingUttar Pradesh

प्लास्टिक के यूज पर प्रतिबंध, एडीएम ने जागरूकता अभियान को दिखाई हरी झंडी

नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्‍लास्टिक के यूज पर रोक लगाने को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम पर

बिजनौर: जनपद के नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंगल यूज पॉलिथीन के प्रतिबंध को लेकर शपथ दिलाई गई। एडीएम प्रशासन, नगर पालिका अध्यक्ष, खिलाड़ियों और लोगों ने पर्यावरण को बचाने की शपथ ली। प्लास्टिक पर जिला प्रशासन ने पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कहा और स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता अभियान दौड़ शुरू की।

शनिवार को नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्‍लास्टिक के यूज पर रोक लगाने को लेकर शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्टेडियम पर मौजूद कर्मचारियों, खिलाड़ियों और आम जनमानस ने सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने की शपथ ली। साथ ही एडीएम प्रशासन विनय कुमार और नगर पालिका अध्यक्ष ने लोगों को जागरूक करने के लक्ष्‍य से जागरूकता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्टेडियम से शुरू होकर दौड़ बैराज रोड पर पहुंचकर खत्म हुई।

प्लास्टिक पर प्रतिबंध को तैयार प्रशासन

प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन लोगों को जागरूक कर पूरी तरह से जुट गया है। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार, पालिका अध्‍यक्ष रुखसाना परवीन, नगर पालिका ईओ विकास कुमार, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी, मुनीश त्यागी समेत कई सभासद, खिलाड़ी और पालिका स्टाफ मौजूद रहा।

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: