India Rise Special

इस तारीख को हरियाणा पहुंचेगा मानसून , मौसम विभाग ने इस साल अच्छी बारिश की जतायी संभावना

हिसार : भीषण गर्मी की मार झेल रहे हरियाणा वासियों को सुकून देने वाली जानकारी मौसम विभाग ने साझा की है. जिसके साथ 29 जून को उत्तरी हरियाणा के रास्ते मानसून का आगमन होने वाला है.  बंगाल की खाड़ी से चलने वाली मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश के साथ लगते जिलों में हरियाणा में प्रवेश करेगी।

मानसून के आगमन के साथ ही हरियाणा के यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल के अलावा पंचकुला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, अंबाला और मेवात आदि इलाको में भारी बारिश की संभावना है. तीन से चार जुलाई तक मानसून के पूरे में हरियाणा में छा जाने की संभावना है।

ये भी पढ़े :- असदुद्दीन ओवैसी पर भड़के दिग्विजय सिंह, कहा- एआईएमआईएम अध्यक्ष बीजेपी की भाषा बोलते हैं

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष मदन लाल खिचड़ ने मानसून संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि,  ”अभी एक दो दिन पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। मगर 29 जून से मौसम में बदलाव होगा। 30 जून को रेवाड़ी और झज्जर जिलों में मानसून पहुंच जाएगा। इसके बाद धीरे-धीरे मानसून पूरे प्रदेश में छा जाएगा। सामान्य तौर पर अरब सागर की तरफ से भी मानसूनी हवाएं प्रदेश में आती हैं मगर इस बार बंगाली की खाड़ी से आने वाली हवाएं प्रदेश में पहले एंट्री करेंगी।”

ये भी पढ़े :- बड़ी खबर: योगी कैबिनेट बैठक में 14 प्रस्ताव पास, प्रदेश में पहले डेटा पार्क को मंजूरी

बारिश से फसलों को मिलेगी संजीवनी 

इन दिनों हरियाणा में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है. ऐसे में फसलों को भी पानी की काफी जरुरत है। फसलें जलने भी लगी थी। ऐसे में होने वाली अभी की बारिश से फसलों की बढ़ावर सही से हो सकेगी। फसलों की बढ़ोतरी के लिए बारिश बेहद जरूरी है। कपास की फसल में तो बारिश नहीं होने के वजह से कीड़े हो जाते हैं और फसल पूरी तरह से नष्‍ट हो जाती है। वहीं मूंग, ग्‍वार और बाजरे की बिजाई भी बारिश के बाद ही हो सकेगी।

 

Follow Us
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
%d bloggers like this: