
लोकसभा उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत पर सीएम योगी ने जताया जनता का आभार
भाजपा को देने के बाद, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा विजयी हुई,
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ और रामपुर में लोकसभा उपचुनाव में प्रत्याशियों की जीत का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश में जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र और प्रदेश के नेतृत्व के साथ ही कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता जनार्दन का आशीर्वाद निरंतर डबल इनकी सरकार को प्राप्त हुआ है। उसी का परिणाम है दोनों चुनौतीपूर्ण सीट की लड़ाई को पार्टी ने जीत में बदल करके 2024 के लिए एक दूरगामी संदेश दे दिया है। ये जीत डबल इंजन सरकार की योजनाओं के प्रति गांव गरीब नौजवान ने हाथों हाथ लिया है।
सेल्फ स्टडी से पाई मंजिल, पढ़ें यशार्थ शेखर की सफलता की कहानी के बारे में….
विधानसभा ने 2/3 सीट भाजपा को देने के बाद, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा विजयी हुई, अब दोनों लोकसभा में भाजपा विजयी हुई। आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ और रामपुर से घनश्याम लोधी विजय हुए। उन्होंने कहा ये दोनों चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री व भाजपा के सबका साथ,सबका विकास,सबको साथ लेकर चलने का परिणाम है। आज के परिणाम प्रदेश के दंभी,परिवारवादी जातिवादियों, साम्प्रदायिक उन्माद फैलाने वालों, माफियाओं को प्रश्रय देने राजनीतिक दलों को जवाब है। सीएम योगी ने कहा जनता जनार्दन का आशीर्वाद 2024 के लिए दूरगामी परिणाम देने का संदेश है,कि भाजपा 80 लोकसभा सीटों पर विजय की ओर अग्रसर हो रही है।