
बरेली: डिप्टी सीएम ने किया लोकतंत्र सेनानियों का किया सम्मान
लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने
बरेली: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सन् 1977 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र और संविधान की धज्जियां उड़ाई थीं। उस समय लोकतंत्र सेनानियों ने देश और संविधान की रक्षा की। भाजपा ऐसे लोकतंत्र सेनानियों का हृदय की गहराइयों से सम्मान करती है।
बरेली के आईएमए हाल में आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में शनिवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के बल पर केंद्र और प्रदेश की सत्ता में है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र की रक्षा के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि 25 जून के ही दिन सन् 1975 में आपातकाल की घोषणा की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने इस दिन विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के संविधान को रौंद कर आपातकाल की घोषणा की थी। राजनीति नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। उन्हीं दिनों को याद करके आज वह स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित कर रहे हैं, जिनकी वजह से आज हमारा संविधान पुन: खड़ा हुआ है।
दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, विकास कार्यों का करेंगे निरीक्षण
राजश्री मेडिकल कॉलेज मामले पर भी बोले
वहीं, राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्रों को उत्पीड़न किए जाने के संबंध में डिप्टी सीएम पाठक ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। वह अपने स्तर से मामले को देखेंगे। कार्यक्रम के आयोजक विष्णु शर्मा ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का स्वागत किया। समारोह में भाजपा के सभी विधायक, मेयर डॉ. उमेश गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, जिला प्रशास्ग्न और पुलिस विभाग के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस की ट्रैफिक व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।