![](/wp-content/uploads/2022/06/21_06_2022-trd_22823070.jpg)
खुशखबरी ! इस दिन से होगी झमाझम बारिश, मानसून ने दी दस्तक
बारिश नहीं होने के चलते एक बार लोगों को फिर से बारिश को लेकर इंतजार बढ़ गया है।
लखनऊ: देश में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के चलते लोगों ने राहत भरी सांस ली। राजधानी समेत प्रदेश के कई जनपदों में मानसून ने दस्तक दे दी। लेकिन लोगों को गर्मी से राहत के लिए भी थोड़ा इंतजार करना होगा। अचानक राजधानी के मौसम में आए बदलाव के चलते लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली। वही कानपुर समेत आसपास के जिलों में 6 डिग्री तापमान गिरने से मौसम में हल्की ठंडक आई। मौसम विभाग की मानें तो 27 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा।
रामपुर: सीएम योगी ने सपा पर बोला हमला, कहा- रामपुरी चाकू का हुआ दुरुप्रयोग
राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, उन्नाव, कन्नौज ,फतेहपुर, इटावा में मौसम विभाग ने 20 जून से बारिश की संभावना जताई थी लेकिन बारिश नहीं होने के चलते एक बार लोगों को फिर से बारिश को लेकर इंतजार बढ़ गया है।
बारिश के चलते राजधानी समेत कई जनपदों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसी को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर पूर्वानुमान जारी किया और प्रदेश में अगले सप्ताह तक मानसून की दस्तक देने की संभावना व्यक्त की है।