
यूपी: लोकसभा की तैयारी में जुटी रालोद, विधायक की मौजूदगी में लोगों को दिलाई सदस्यता
इसी क्रम में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में राष्ट्रीय लोक दल ने
हाथरस: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन का है चुनाव लड़ने के बाद राष्ट्रीय लोक दल ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी। इसी क्रम में आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद हाथरस में राष्ट्रीय लोक दल ने सदस्यता अभियान की की शुरुआत की। सदस्यता अभियान की शुरुआत में राष्ट्रीय लोक दल के विधायक की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इसके साथ ही लोगों से पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की।
इस महीने में लांच होगा Realme का यह अनोखा फीचर वाला फोन
बता दें कि जनपद हाथरस में गुड्डू चौधरी ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई| गुड्डू चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसान, गरीब मजदूरों की पार्टी है। राष्ट्रीय लोक दल नौजवानों की हमेशा आवाज उठाती रही और उठाती रहेगी इसलिए गांव से लेकर शहर तक पार्टी सदस्यता अभियान चला रही है जिससे वह संगठन को मजबूत कर सके। गुड्डू चौधरी ने कहा कि उनका लक्ष्य की आगामी 2024 लोकसभा चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए और उनको संगठन की नीतियों और संगठन के बारे में जानकारी दी जाए।