
सपा के गढ़ में AAP की सेंधमारी, मनोज यादव बने नए जिला अध्यक्ष
इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी मनोज यादव को इटावा इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
इटावा: समाजवादी पार्टी का घर कहे जाने वाले इटावा में आम आदमी पार्टी अपनी जड़े मजबूत करने में इरादा कर रही है। इसी के चलते आज आम आदमी पार्टी ने इटावा में मनोज यादव को जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। मनोज यादव की प्रारंभिक रेस्ट बूम समाजवादी पार्टी से जुड़ी हुई बताई जाती है | इसी के मद्देनजर आम आदमी पार्टी मनोज यादव को इटावा इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की सभी इकाइयों को भंग कर नई जिला कमेटी का गठन किया। देश में संगठन को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी के नेताओं ने मनोज ज्यादा पर भरोसा जताया है।
मनोज यादव ने दावा किया जाने वाली नगर पंचायत नगर पालिका की चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रभावी भूमिका में रहकर इटावा की तीन नगर पालिका, तीनो नगर पंचायत चुनाव लड़ेगी और हर वार्ड में अपने उम्मीदवार उतारेगी।