
सीएम योगी का दबदबा कायम, ट्विटर पर बढ़ा CM Yogi का क्रेज
पूर्व सीएम अखिलेश यादव 16.6 मिलियन यानी 1 करोड़ 60 लाख से ऊपर फॉलोअर्स
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। रविवार को उनके ट्विटर अकाउंट @myogiadityanath के फॉलोअर्स की संख्या 20 मिलियन यानी दो करोड़ तक पहुंच गई।
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 79.6 मिलियन यानी करीब आठ करोड़, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 29.6 मिलियन यानी करीब तीन करोड़ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के 22.3 मिलियन यानी दो करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसी तरह कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20.7 मिलियन यानी दो करोड़ से ज्यादा और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 25.5 मिलियन यानी करीब ढाई करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ सीएम योगी से आगे हैं।
अखिलेश-प्रियंका और मायावती पीछे
इसके अलावा पूर्व सीएम अखिलेश यादव 16.6 मिलियन यानी 1 करोड़ 60 लाख से ऊपर फॉलोअर्स, कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 4.8 मिलियन यानी करीब 50 लाख फॉलोअर्स और मायावती 2.7 मिलियन यानी 27 लाख फॉलोअर्स के साथ मुख्यमंत्री योगी से काफी पीछे हैं।