
यूपी : मानसून की आहट ! तापमान में गिरावट
16 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वहीं कई जिलों में हल्की बारिश की भी होने की संभावना है।
यूपी: उत्तर प्रदेश में आज सुबह से ही आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे जिसमें लोगों को गर्मी से थोड़ी सी राहत मिली। तापमान में भी गिरावट देखने को मिली पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले 16 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वहीं कई जिलों में हल्की बारिश की भी होने की संभावना है।
शोएब अख्तर ने मोदी सरकार के फैसले का किया स्वागत, कहा बड़ी बात
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार से आगामी 16 जून तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे वही बूंदाबांदी के साथ हल्की वर्षा भी हो सकती है। ऐसे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती हालांकि दिन का तापमान 38 से 40 डिग्री के करीब रह सकता है वही मौसम विज्ञानी ने 15 जून तक मानसून आने की संभावना जताई।
ब्रेकिंग: जेपी नड्डा व सीएम योगी ने किया भाजपा के सात नए क्षेत्रीय कार्यालय का लोकार्पण
विभाग ने संभावना जताई है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं शुक्रवार की सुबह तापमान में मामूली गिरावट भी देखने को मिली। शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस जबकि दिन का तापमान 40 डिग्री के करीब रह सकता है।